विज्ञान क्या है? | What is Science?

0
विज्ञान क्या है? परिभाषा, प्रकार, महत्व और उद्देश्य | माहेक इंस्टीट्यूट रीवा

विज्ञान क्या है? | What is Science?

परिभाषा, प्रकार, महत्व, उद्देश्य, लाभ और हानि | माहेक इंस्टीट्यूट रीवा

विज्ञान क्या है - माहेक इंस्टीट्यूट

विज्ञान से आप क्या समझते हैं? यदि आपने पढ़ाई की है, तब विज्ञान भी जरूर पढ़ा होगा। हम सबने कभी न कभी विज्ञान जरूर पढ़ा है। चाहे आप Arts के Student हो या Commerce के, हमारे शुरुआती पढ़ाई में लगभग सभी Stream शामिल होती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विज्ञान क्या है? यह प्रश्न सभी के लिए महत्वपूर्ण है। ज्यादातर लोग इसे जाने बिना बस विज्ञान पढ़ना शुरू कर देते हैं। यदि आप Science के Student हैं, तब यह प्रश्न आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

इस लेख में हमने विज्ञान की पूरी जानकारी बताने की कोशिश की है – विज्ञान क्या है, परिभाषा, शाखाएँ, महत्व, उद्देश्य, लाभ और हानि। हम सभी विज्ञान से घिरे हैं – गाड़ी, ट्रेन, हवाई जहाज, मोबाइल सब विज्ञान का कमाल है।

विज्ञान क्या है? (What is Science)

विज्ञान कोई वस्तु नहीं है, अपितु यह ज्ञान की एक विशेष शाखा है। मनुष्य में सदैव प्राकृतिक रहस्यों को जानने की जिज्ञासा रही है। उसी को सार्थक बनाने में विज्ञान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तव में विज्ञान उस विशिष्ट ज्ञान को कहते हैं जो सभी तरह से सत्यापित हो। हमारे भौतिक जगत में मौजूद किसी भी वस्तु के बारे में अध्ययन करना और उसके प्रत्येक पहलू को साबित करना विज्ञान है।

विज्ञान को गलतफहमी और अंधविश्वास से विपरीत माना जाता है, क्योंकि यह प्रयोगों और प्रेक्षणों पर आधारित है। जैसे – यदि द्रव को 0°C तक पहुँचाया जाए तो वह ठोस बन जाता है। इसे प्रयोग से साबित किया जा सकता है। संक्षेप में, किसी विषय पर लगातार अध्ययन, अभ्यास और प्रयोग से जो नई जानकारी मिलती है, उसे विज्ञान की खोज कहते हैं।

विज्ञान की परिभाषा (Definition of Science)

किसी विषय या वस्तु के वास्तविक, क्रमबद्ध, सुव्यवस्थित और विशिष्ट ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। विज्ञान प्रेक्षणों तथा प्रयोगों द्वारा प्रमाणित होता है, जिसमें भौतिक जगत और प्रकृति के नियमों का अध्ययन किया जाता है।

विज्ञान दो शब्दों 'वि' और 'ज्ञान' से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है 'विशिष्ट ज्ञान'। अंग्रेजी के Science की उत्पत्ति लैटिन के 'Scientia' से हुई है, जिसका अर्थ 'जानना' होता है।

विज्ञान के प्रकार (Types of Science)

ज्यादातर लोग Physics, Chemistry और Biology को विज्ञान का प्रकार समझते हैं। हालाँकि ये मुख्य शाखाएँ हैं, आधुनिक विज्ञान को तीन भागों में बाँटा गया है:

  • प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science) – भौतिक जगत का अध्ययन।
  • समाजिक विज्ञान (Social Science) – मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन।
  • औपचारिक विज्ञान (Formal Science) – गणित, तर्क, सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान।
प्राकृतिक विज्ञान की शाखाएँ:
  • भौतिक विज्ञान (Physics) – वस्तुओं के भौतिक गुण, ऊर्जा, गति, गुरुत्वाकर्षण। न्यूटन के नियम आदि।
  • रसायन विज्ञान (Chemistry) – पदार्थों की संरचना, रासायनिक अभिक्रियाएँ, तत्व।
  • जीवविज्ञान (Biology) – जीवों की संरचना, कार्य, उत्पत्ति और विकास।

भौतिकी: ग्रीक शब्द Fusis से, अर्थ प्रकृति। रसायन: तत्वों एवं यौगिकों का अध्ययन। जीवविज्ञान: Bios (जीवन) + Logos (अध्ययन) – जीवन का अध्ययन।

विज्ञान का महत्व (Importance of Science)

विज्ञान के कारण मनुष्य की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। यह हर क्षेत्र में मौजूद है:

  • शिक्षा: ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल बोर्ड, स्मार्टफोन से शिक्षा संभव।
  • चिकित्सा: एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, दवाइयाँ, ऑपरेशन।
  • संचार: टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, ईमेल – तुरंत सूचना आदान-प्रदान।
  • मनोरंजन: वीडियो गेम, फिल्में, स्मार्टफोन एप्स।
  • यातायात: साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, ट्रेन, जहाज – यात्रा में समय की बचत।
  • उद्योग: मशीनों से बड़े पैमाने पर उत्पादन।
  • कृषि: उत्तम बीज, खाद, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर।
  • रक्षा: मिसाइल, उपग्रह, आधुनिक हथियार।
  • दैनिक जीवन: फ्रिज, एसी, बल्ब, पंखा, साबुन – हर छोटी सुविधा विज्ञान की देन।

विज्ञान के उद्देश्य (Purpose of Science)

  • ज्ञान और समझ का निर्माण कर मानव जाति का विकास एवं कल्याण करना।
  • प्राकृतिक नियमों का अध्ययन और प्रकृति की कार्यशैली समझना।
  • मानव जाति की समस्याओं का समाधान ढूँढना।
  • अंधविश्वासों को दूर करना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना।

विज्ञान के लाभ (Advantages of Science)

  • यातायात के साधनों से समय की बचत।
  • मनोरंजन के नए साधन (टीवी, स्मार्टफोन, कंप्यूटर)।
  • दूर बैठे लोगों से वीडियो कॉल, इंटरनेट की सुविधा।
  • चिकित्सा में तीव्र निदान और उपचार।
  • जीवन आसान और आरामदायक – पंखा, एसी, फ्रिज जैसी सुविधाएँ।

विज्ञान के हानि (Disadvantages of Science)

  • खतरनाक रसायनों से खाद्य पदार्थ दूषित, रोग उत्पन्न।
  • विनाशकारी हथियार (परमाणु बम) से मानवता खतरे में।
  • लोगों में भावनात्मक दूरी – रिश्तों का ह्रास।
  • विज्ञान का दुरुपयोग: गलत हाथों में तकनीक जाने से वैश्विक खतरा।

ज्ञान और विज्ञान में अंतर (Knowledge vs Science)

जब हमें किसी विषय की जानकारी होती है तो वह ज्ञान है; यदि वही ज्ञान सत्यापित हो तो वह विज्ञान कहलाता है। सत्यापन की विधि को वैज्ञानिक विधि कहते हैं।

विज्ञान संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)

1. विज्ञान किसे कहते हैं?

प्रयोगों तथा प्रेक्षणों पर आधारित प्रकृति व भौतिक जगत के सुव्यवस्थित, क्रमबद्ध और विशिष्ट ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।

2. विज्ञान शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?

विज्ञान को अंग्रेजी में Science कहते हैं और Science शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के Scientia शब्द से हुआ है, जिसका अर्थ जानना होता है।

3. विज्ञान के जनक किसे कहा जाता है?

Galileo Galilei को आधुनिक विज्ञान का पिता कहा जाता है।

4. प्राकृतिक विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ कौन सी हैं?

भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीवविज्ञान (Biology)।

5. विज्ञान का मुख्य उद्देश्य क्या है?

मानव जाति का कल्याण, प्राकृतिक नियमों को समझना और समस्याओं का समाधान करना।

संक्षिप्त प्रश्नावली (Quick Recap)

  • विज्ञान किसे कहते हैं? – सत्यापित, क्रमबद्ध विशिष्ट ज्ञान।
  • विज्ञान क्या है? परिभाषा – प्रकृति व भौतिक जगत का सुव्यवस्थित अध्ययन।
  • विज्ञान कितने प्रकार के होते हैं? – प्राकृतिक, समाजिक, औपचारिक।
  • विज्ञान का महत्व बताइए? – जीवन सरल, चिकित्सा, संचार, यातायात, शिक्षा आदि।
  • वैज्ञानिक ज्ञान क्या है? – प्रयोग और प्रेक्षण से प्राप्त तथ्यात्मक ज्ञान।
विज्ञान शिक्षा माहेक इंस्टीट्यूट

माहेक इंस्टीट्यूट रीवा — शिक्षा को सरल और प्रभावशाली बनाने की पहल

✍️ विज्ञान का समग्र परिचय | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जिज्ञासुओं के लिए उपयोगी

ऊपर

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !

Mahek Institute E-Learnning Education