मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध हिंदी कहानी: दो बैलों की कथा

परिचय: मुंशी प्रेमचंद की दो बैलों की कथा
मुंशी प्रेमचंद की कहानी दो बैलों की कथा हिंदी साहित्य की एक उत्कृष्ट रचना है, जो दो बैलों हीरा और मोती की गहरी दोस्ती, वफादारी और मानवीय समाज की आलोचना को दर्शाती है। यह कहानी प्रेमचंद की हिंदी कहानियों में विशेष स्थान रखती है, क्योंकि यह पशुओं के माध्यम से मानव व्यवहार की कमियों को उजागर करती है। कहानी में बैलों की मूक भाषा, उनके संघर्ष और साहस को इतने जीवंत तरीके से चित्रित किया गया है कि पाठक भावुक हो जाते हैं। यदि आप Do Bailon Ki Katha in Hindi खोज रहे हैं, तो यहां पूरी कहानी विस्तार से उपलब्ध है। प्रेमचंद की यह रचना हमें सिखाती है कि सच्ची दोस्ती और सहनशीलता का महत्व क्या है, और कैसे समाज की क्रूरता पशुओं को भी प्रभावित करती है।
जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पल्ले दर्जे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।
गायें सींग मारती हैं, ब्यायी हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है, लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है। किन्तु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहे गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब, सड़ी हुई घास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी न दिखाई देगी। वैशाख में चाहे एकाध बार कुलेल कर लेता हो, पर हमने तो उसे कभी खुश होते नहीं देखा।
उसके चेहरे पर एक स्थायी विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दु:ख, हानि-लाभ, किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ॠषियों-मुनियों के जितने गुण हैं, वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गए हैं, पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सद्गुणों का इतना अनादर कहीं न देखा। कदाचित सीधापन संसार के लिए उपयुक्त नहीं है।
देखिए न, भारतवासियों की अफ्रीका में क्यों दुर्दशा हो रही है? क्यों अमेरिका में उन्हें घुसने नहीं दिया जाता? बेचारे शराब नहीं पीते, चार पैसे कुसमय के लिए बचाकर रखते हैं, जी तोड़कर काम करते हैं, किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते, चार बातें सुनकर गम खा जाते हैं, फिर भी बदनाम हैं। कहा जाता है, वे जीवन के आदर्श को नीचा करते हैं। अगर वे भी ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख जाते, तो शायद सभ्य कहलाने लगते। जापान की मिसाल सामने है। एक ही विजय ने उसे संसार की सभ्य जातियों में गण्य बना दिया। लेकिन गधे का एक छोटा भाई और भी है, जो उससे कम ही गधा है, और वह है 'बैल। जिस अर्थ में हम गधा का प्रयोग करते हैं, कुछ उसी से मिलते-जुलते अर्थ में 'बछिया के ताऊ' का भी प्रयोग करते हैं। कुछ लोग बैल को शायद बेवकूफों में सर्वश्रेष्ठ कहेंगे, मगर हमारा विचार ऐसा नहीं है। बैल कभी-कभी मारता भी है, कभी-कभी अड़ियल बैल भी देखने में आता है। और भी कई रीतियों से अपना असंतोष प्रकट कर देता है, अतएव उसका स्थान गधे से नीचा है।
झूरी काछी के दोनों बैलों के नाम थे हीरा और मोती। दोनों पछाई जाति के थे- देखने में सुन्दर, काम में चौकस, डील में ऊँचे। बहुत दिनों से साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था। दोनों आमने-सामने या आसपास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक भाषा में विचार-विनिमय करते थे। एक दूसरे के मन की बात कैसे समझ जाता था, हम नहीं कह सकते। अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।
दोनों एक-दूसरे को चाटकर और सूँघकर अपना प्रेम प्रकट करते, कभी-कभी दोनों सींग भी मिला लिया करते थे- विग्रह के नाते से नहीं, केवल विनोद के भाव से, आत्मीयता के भाव से, जैसे दोस्तों में घनिष्ठता होते ही धौल-धप्पा होने लगता है। इसके बिना दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हल्की-सी रहती है, जिस पर ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता।
जिस वक्त ये दोनों बैल हल या गाड़ी में जोत दिए जाते और गर्दन हिला-हिलाकर चलते उस वक्त हर एक की यही चेष्टा होती थी कि ज्यादा-से-ज्यादा बोझ मेरी ही गर्दन पर रहे। दिनभर के बाद दोपहर या संध्या को दोनों खुलते, तो एक-दूसरे को चाट-चूटकर अपनी थकान मिटा लेते। नाँद में खली-भूसा पड़ जाने के बाद दोनों साथ उठते, साथ नाँद में मुँह डालते और साथ ही बैठते थे। एक मुँह हटा लेता तो दूसरा भी हटा लेता था।
संयोग की बात है, झूरी ने एक बार गोईं को ससुराल भेज दिया। बैलों को क्या मालूम वे क्यों भेजे जा रहे हैं। समझे, मालिक ने हमें बेच दिया। अपना यों बेचा जाना उन्हें अच्छा लगा या बुरा, कौन जाने पर झूरी के साले गया को घर तक गोईं ले जाने में दाँतों पसीना आ गया। पीछे से हाँकता तो दोनों दाएँ-बाएँ भागते, पगहिया पकड़कर आगे से खींचता तो दोनों पीछे को जोर लगाते। मारता तो दोनों सींग नीचे करके हुँकरते।
अगर ईश्वर ने उन्हें वाणी दी होती, तो झूरी से पूछते- तुम हमें गरीबों को क्यों निकाल रहे हो? हमने तो तुम्हारी सेवा करने में कोई कसर नहीं उठा रखी। अगर इतनी मेहनत से काम न चलता था, और काम ले लेते, हमें तो तुम्हारी चाकरी में मर जाना कबूल था। हमने कभी दाने-चारे की शिकायत नहीं की। तुमने जो कुछ खिलाया वह सिर झुकाकर खा लिया, फिर तुमने हमें इस जालिम के हाथों क्यों बेच दिया?
संध्या समय दोनों बैल अपने नए स्थान पर पहुँचे। दिनभर के भूखे थे, लेकिन जब नाँद में लगाए गए, तो एक ने भी उसमें मुँह न डाला। दिल भारी हो रहा था। जिसे उन्होंने अपना घर समझ रखा था, वह आज उनसे छूट गया था। यह नया घर, नया गाँव, नए आदमी, उन्हें बेगानों से लगते थे।
दोनों ने अपनी मूक भाषा में सलाह की, एक-दूसरे को कनखियों से देखा और लेट गए। जब गाँव में सोता पड़ गया, तो दोनों ने जोर मारकर पगहे तुड़ा डाले और घर की तरफ चले। पगहे बहुत मजबूत थे। अनुमान न हो सकता था कि कोई बैल उन्हें तोड़ सकेगा: पर इन दोनों में इस समय दूनी शक्ति आ गई थी। एक-एक झटके में रस्सियाँ टूट गईं।
झूरी प्रात: सोकर उठा, तो देखा कि दोनों बैल चरनी पर खड़े हैं। दोनों ही गर्दनों में आधा-आधा गाँव लटक रहा है। घुटने तक पाँव कीचड़ से भरे हैं और दोनों की आँखों में विद्रोहमय स्नेह झलक रहा है।
झूरी बैलों को देखकर स्नेह से गद्गद् हो गया। दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। प्रेमालिंगन और चुम्बन का वह दृश्य बड़ा ही मनोहर था।
घर और गाँव के लड़के जमा हो गए और तालियाँ बजा-बजाकर उनका स्वागत करने लगे। गाँव के इतिहास में यह घटना अभूतपूर्व न होने पर भी महत्वपूर्ण थी। बाल-सभा ने निश्चय किया, दोनों पशु-वीरों को अभिनंदन-पत्र देना चाहिए। कोई अपने घर से रोटियाँ लाया, कोई गुड़, कोई चोकर, कोई भूसी।
एक बालक ने कहा- ऐसे बैल किसी के पास न होंगे।
दूसरे ने समर्थन किया- इतनी दूर से दोनों अकेले चले आए।
तीसरा बोला- बैल नहीं हैं वे, उस जनम के आदमी हैं।
इसका प्रतिवाद करने का किसी को साहस न हुआ।
झूरी की स्त्री ने बैलों को द्वार पर देखा, तो जल उठी। बोली- कैसे नमक-हराम बैल हैं कि एक दिन वहाँ काम18:39 काम न किया, भाग खड़े हुए।
झूरी अपने बैलों पर यह आक्षेप न सुन सका- नमकहराम क्यों हैं? चारा-दाना न दिया होगा, तो क्या करते?
स्त्री ने रोब के साथ कहा- बस, तुम्हीं तो बैलों को खिलाना जानते हो, और तो सभी पानी पिला-पिलाकर रखते हैं।
झूरी ने चिढ़ाया- चारा मिलता तो क्यों भागते?
स्त्री चिढ़ी- भागे इसलिए कि वे लोग तुम जैसे बुद्धुओं की तरह बैलों को सहलाते नहीं। खिलाते हैं, तो रगड़कर जोतते भी हैं। ये दोनों ठहरे कामचोर, भाग निकले। अब देखूँ? कहाँ से खली और चोकर मिलता है, सूखे भूसे के सिवा कुछ न दूँगी, खाएँ चाहे मरें।
वही हुआ। मजूर को बड़ी ताकीद कर दी गई कि बैलों को खाली सूखा भूसा दिया जाए।
बैलों ने नाँद में मुँह डाला तो फीका-फीका। न कोई चिकनाहट, न कोई रस। क्या खाएँ? आशा भरी आँखों से द्वार की ओर ताकने लगे।
झूरी ने मजूर से कहा- थोड़ी-सी खली क्यों नहीं डाल देता बे?
'मालिकन मुझे मार ही डालेंगी।
'चुराकर डाल आ।
'ना दादा, पीछे से तुम भी उन्हीं की-सी कहोगे।
दूसरे दिन झूरी का साला फिर आया और बैलों को ले चला। अबकी उसने दोनों को गाड़ी में जोता।
दो-चार बार मोती ने गाड़ी को सड़क की खाई में गिराना चाहा, पर हीरा ने संभाल लिया। वह ज्यादा सहनशील था।
संध्या समय घर पहुँचकर उसने दोनों को मोटी रस्सियों से बाँधा और कल की शरारत का मजा चखाया। फिर वही सूखा भूसा डाल दिया। अपने दोनों बैलों को खली, चूनी सब कुछ दी।
दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी न हुआ था। झूरी इन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे। यहाँ मार पड़ी। आहत-सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सूखा भूसा!
नाँद की तरफ आँखें तक न उठाईं।
दूसरे दिन गया ने बैलों को हल में जोता, पर इन दोनों ने जैसे पाँव न उठाने की कसम खा ली थी। वह मारते-मारते थक गया, पर दोनों ने पाँव न उठाया। एक बार जब उस निर्दयी ने हीरा की नाक पर खूब डण्डे जमाए, तो मोती का गुस्सा काबू के बाहर हो गया। हल लेकर भागा। हल, रस्सी, जुआ, जोत, सब टूट-टाट कर बराबर हो गया। गले में बड़ी-बड़ी रस्सियाँ न होती तो दोनों पकड़ाई में न आते।
हीरा ने मूक भाषा में कहा- भागना व्यर्थ है।
मोती ने उत्तर दिया- तुम्हारी तो इसने जान ही ले ली थी।
'अबकी बड़ी मार पड़ेगी।
'पड़ने दो, बैल का जन्म लिया है तो मार से कहाँ तक बचेंगे।
'गया दो आदमियों के साथ दौड़ा आ रहा है। दोनों के हाथों में लाठियाँ हैं।
मोती बोला- कहो तो दिखा दूँ कुछ मजा मैं भी। लाठी लेकर आ रहा है।
हीरा ने समझाया- नहीं भाई! खड़े हो जाओ।
'मुझे मारेगा, तो मैं भी एक-दो को गिरा दूँगा।
'नहीं। हमारी जाति का यह धर्म नहीं है।
मोती दिल में ऐंठकर रह गया। गया आ पहुँचा और दोनों को पकड़कर ले चला। कुशल हुई कि उसने इस वक्त मारपीट न की, नहीं तो मोती भी पलट पड़ता। उसके तेवर देखकर गया और उसके सहायक समझ गए कि इस वक्त टाल जाना ही मसलहत है।
आज दोनों के सामने फिर वही सूखा भूसा लाया गया। दोनों चुपचाप खड़े रहे। घर के लोग भोजन करने लगे। उस वक्त छोटी-सी लड़की दो रोटियाँ लिए निकली, और दोनों के मुँह में देकर चली गई।
उस एक रोटी से इनकी भूख तो क्या शांत होती, पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया। यहाँ भी किसी सज्जन का बास है। लड़की भैरो की थी। उसकी माँ मर चुकी थी। सौतेली माँ मारती रहती थी, इसलिए इन बैलों से उसे एक प्रकार की आत्मीयता हो गई थी।
दोनों दिनभर जोते जाते, डण्डे खाते, अड़ते। शाम को थान पर बाँध दिए जाते और रात को वही बालिका उन्हें दो रोटियाँ खिला जाती। प्रेम के इस प्रसाद की यह बरकत थी कि दो-दो गाल सूखा भूसा खाकर भी दोनों दुर्बल न होते थे, मगर दोनों की आँखों में, रोम-रोम में विद्रोह भरा हुआ था।
एक दिन मोती ने मूक भाषा में कहा- अब तो नहीं सहा जाता हीरा!
'क्या करना चाहते हो?
'एकाध को सींगों पर उठाकर फेंक दूँगा।
'लेकिन जानते हो, वह प्यारी लड़की, जो हमें रोटियाँ खिलाती है, उसी की लड़की है, जो इस घर का मालिक है। यह बेचारी अनाथ न हो जाएगी?
'तो मालकिन को न फेंक दूँ। वही तो उस लड़की को मारती है।
'लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूले जाते हो।
'तुम तो किसी तरह निकलने ही नहीं देते। बताओ, तुड़ाकर भाग चलें।
'हाँ, यह मैं स्वीकार करता, लेकिन इतनी मोटी रस्सी टूटेगी कैसे?
'इसका उपाय है। पहले रस्सी को थोड़ा-सा चबा लो। फिर एक झटके में जाती है।
रात को जब बालिका रोटियाँ खिलाकर चली गई, दोनों रस्सियाँ चबाने लगे, पर मोटी रस्सी मुँह में न आती थी। बेचारे बार-बार जोर लगाकर रह जाते थे।
सहसा घर का द्वार खुला और वही बालिका निकली। दोनों सिर झुकाकर उसका हाथ चाटने लगे। दोनों की पूँछें खड़ी हो गईं।
उसने उनके माथे सहलाए और बोली- खोले देती हूँ। चुपके से भाग जाओ, नहीं तो यहाँ लोग मार डालेंगे। आज घर में सलाह हो रही है कि इनकी नाकों में नाथ डाल दी जाएँ।
उसने गाँव खोल दिया, पर दोनों चुपचाप खड़े रहे।
मोती ने अपनी भाषा में पूछा- अब चलते क्यों नहीं?
हीरा ने कहा- चलें तो लेकिन कल इस अनाथ पर आफत आएगी। सब इसी पर संदेह करेंगे।
सहसा बालिका चिल्लाई- दोनों फूफा वाले बैल भागे जा रहे हैं। ओ दादा! दोनों बैल भागे जा रहे हैं, जल्दी दौड़ो।
गया हड़बड़ाकर भीतर से निकला और बैलों को पकड़ने चला। वे दोनों भागे। गया ने पीछा किया। और भी तेज हुए। गया ने शोर मचाया। फिर गाँव के कुछ आदमियों को भी साथ लेने के लिए लौटा। दोनों मित्रों को भागने का मौका मिल गया। सीधे दौड़ते चले गए। यहाँ तक कि मार्ग का ज्ञान न रहा। जिस परिचित मार्ग से आए थे, उसका यहाँ पता न था। नए-नए गाँव मिलने लगे। तब दोनों एक खेत के किनारे खड़े होकर सोचने लगे, अब क्या करना चाहिए?
हीरा ने कहा- मालूम होता है, राह भूल गए।
मोती ने उत्तर दिया- तुम भी बेतहाशा भागे। वहीं उसे मार गिराना था।
हीरा ने कहा- उसे मार गिराते, तो दुनिया क्या कहती? वह अपना धर्म छोड़ दे, लेकिन हम अपना धर्म क्यों छोड़ें?
मोती बोला- अब क्या होगा? रास्ता तो भूल गए।
हीरा ने कहा- चलते रहें, शायद कोई परिचित जगह मिल जाए।
दोनों बैल अनजान रास्तों पर भटकते रहे। रात गहराती गई, और ठंड बढ़ने लगी। एक जंगल के पास पहुँचे, जहाँ कुछ पेड़ों की छाँव में दोनों रुक गए। भूख और थकान से दोनों कमजोर हो चले थे।
मोती ने कहा- हीरा, अब तो लगता है हम सचमुच खो गए।
हीरा ने जवाब दिया- हिम्मत मत हार, भाई। हमने इतनी मुश्किलें झेली हैं, यह भी झेल लेंगे। शायद सुबह कोई रास्ता दिखे।
रात के अंधेरे में दोनों बैल एक-दूसरे के पास लेट गए, जैसे एक-दूसरे को हौसला दे रहे हों। सुबह होने पर, एक चरवाहा उन्हें देखकर पास आया। उसने उनकी हालत देखी और पास के गाँव में ले गया, जहाँ एक दयालु किसान ने उन्हें पानी और चारा दिया।
किसान ने कहा- ये बैल तो बड़े सुंदर हैं। लगता है किसी ने इन्हें खो दिया है।
चरवाहे ने जवाब दिया- इनके गले में टूटी रस्सियाँ हैं। शायद भाग आए हैं।
किसान ने दोनों बैलों को अपने खेत में रख लिया। उसने उनकी देखभाल की और उन्हें अपने खेतों में जोता। हीरा और मोती ने इस नए मालिक की सेवा में कोई कसर न छोड़ी। उनकी मेहनत और वफादारी देखकर किसान का दिल भी पिघल गया। उसने तय किया कि अगर इनका असली मालिक नहीं मिला, तो वह इन्हें अपने पास ही रखेगा।
इधर, झूरी को जब पता चला कि उसके बैल भाग गए हैं, तो वह परेशान हो गया। उसने गाँव-गाँव खोजबीन शुरू की, पर हीरा और मोती का कोई पता न चला। गया ने भी अपनी तरफ से कोशिश की, पर वह भी नाकाम रहा।
समय बीतता गया। हीरा और मोती नए गाँव में खुश थे। किसान उन्हें झूरी की तरह ही प्यार देता था। उनकी दोस्ती और गहरी हो गई। दोनों ने मिलकर नया जीवन शुरू किया, जहाँ उन्हें इज्जत और प्यार दोनों मिला।
एक दिन, झूरी का एक रिश्तेदार उस गाँव से गुजरा और उसने हीरा और मोती को पहचान लिया। उसने झूरी को खबर दी। झूरी दौड़ा-दौड़ा वहाँ पहुँचा। हीरा और मोती को देखकर उसकी आँखें भर आईं। उसने किसान से कहा- ये मेरे बैल हैं। इन्हें मुझे दे दो।
किसान ने कहा- मैंने इन्हें बड़े प्यार से रखा है। अगर तुम इन्हें ले जाना चाहते हो, तो पहले इनसे पूछ लो।
झूरी ने हीरा और मोती को देखा। दोनों की आँखों में वही पुराना स्नेह था, पर साथ में एक नई चमक भी थी। वे अपने नए घर में खुश थे। झूरी समझ गया कि अब इनका दिल यहाँ बस गया है। उसने किसान से कहा- ठीक है, तुम इन्हें रखो। बस, इनका ख्याल रखना।
झूरी खाली हाथ लौट गया, पर उसके दिल में संतोष था कि उसके प्यारे बैल अब एक अच्छे इंसान के पास हैं। हीरा और मोती ने अपने नए मालिक के साथ वही वफादारी और मेहनत दिखाई, जो उन्होंने झूरी के लिए दिखाई थी। उनकी दोस्ती और साहस की कहानी गाँव-गाँव में फैल गई, और लोग उन्हें 'दो बैलों की कथा' के नाम से याद करने लगे।
कहानी से सीख
मुंशी प्रेमचंद की इस कहानी दो बैलों की कथा से हमें यह सीख मिलती है कि सच्ची दोस्ती और वफादारी की कोई सीमा नहीं होती, चाहे वह इंसान हो या पशु। यह कहानी हमें मानव समाज की क्रूरता और पशुओं की सहनशीलता के बीच के अंतर को समझाती है। हिंदी साहित्य की कहानियां जैसे यह रचना हमें जीवन के गहन सबक सिखाती हैं, और प्रेमचंद की हिंदी कहानियां विशेष रूप से सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालती हैं।